सज्जन सिंह वर्मा ने उज्जैन में किया करोड़ो रूपए की विभिन्न विकास योजनाओं लोकार्पण| महिला दिवस के मौके पर ग्राम निनोरा में महिला ग्राम सभा में हुवे सम्मिलि

 मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने उज्जैन में किया करोड़ो रूपए की विभिन्न विकास योजनाओं लोकार्पण| महिला दिवस के मौके पर ग्राम निनोरा में महिला ग्राम सभा में हुवे सम्मिलि


मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं पर्यावरण मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने आज उज्जैन जिले की मंगरोला में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण करने पहुंचे| इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद सेकड़ो की संख्या में महिलाओं को देखकर श्री वर्मा ने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित की| उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान  को लेकर कमलनाथ सरकार गंभीर है और हर संभव प्रयास किए जा रहें है जिससे महिलाओं में असुरक्षा की भावना ख़त्म हो| असामाजिक तत्वों को जेल की सलाखों के पीछे डाला जा रहा है| साथ ही श्री वर्मा ने वार्ड क्र. 51 में 3.5 करोड़ रूपए की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का भूमिपूजन तथा लोकार्पण किया


 


इसके पश्चात श्री वर्मा  उन्होंने महिलाओं का सम्मान किया तथा उनके बिच जाकर उनकी समस्याएँ सुनी| कुछ महिलाओं से उन्होंने आवेदन भी लिए तथा उनके कामों को जल्द ही करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए|


 


इससे पहले श्री वर्मा ने महिला दिवस के मौके पर अपने ट्विटर अकाउंट पर एक विडियो जारी किया जिसमे उन्होने सोनिया गाँधी तथा प्रियंका गाँधी के साथ प्रदेश की खेल प्रतिभाओं, सोशल एक्टिविस्ट तथा उनके योगदान के लिए उन्हें महिला दिवस के अवसर पर बधाई दी|