हरमोर्चे पर पुलिस --महिला सब इंस्पेक्टर ने नवजात बछड़े को दिया जीवनदान 

 


हरमोर्चे पर पुलिस --महिला सब इंस्पेक्टर ने नवजात बछड़े को दिया जीवनदान
       
 भोपाल, 6अप्रैल 20020


कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पुलिस कानून व्यवस्था के साथ ही कई मानवीय कार्यो को भी अंजाम दे रही है।ऐसी ही एक मानवीय पहल की थाना कोलार में पदस्थ महिला सब इंस्पेक्टर अंजना धुर्वे ने जब कल रात्रि एक लावारिस नवजात बछड़े को अपने हाथो से दूध पिलाकर  नया जीवनदान दिया।
 सुश्री धुर्वे ने बछड़े के  सुरक्षित लालन पालन के लिए सर्वधर्म कॉलोनी निवासी एक दंपत्ति को स्वेच्छा से सुपुर्द किया। कानून और सुरक्षा व्यवस्था की अथक थकावट भरी ड्यूटी के साथ जीवसेवा की मिसाल बिरले ही देखने को मिलती है और पुलिस कर्मी अपने कामो से आमजन के दिल जीत रहे है।


 कल रात्रि करीब साढ़े 11 बजे महिला सब इंस्पेक्टर अंजना धुर्वे अपने थाना स्टॉफ के साथ कोलार क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान अपने कर्तव्यों के निर्वहन करने पेट्रोलिंग पर थी।  इसी दौरान उन्हें सर्वधर्म कॉलोनी में रहने वाले दम्पति ने बताया कि कॉलोनी में शाम से एक  नवजात बछड़ा लावारिस हालत में सड़क किनारे बैठा हुआ है जिसकी मां(गाय) की कुछ कारण वश आज शाम को ही मौत हो गई हैं।  नगर निगम की गाड़ी मृत गाय को शाम को ही ले जा चुकी है। गाय की मौत के बाद से  बछड़ा रोड किनारे ही बैठा हुआ था ,कुछ खा-पी नही रहा था , बेहोश जैसा होने लगा  तो हम उसे अपने घर ले आये थे। दंपत्ति ने यह भी बताया कि लॉकडाउन के कारण बछड़े को दूध पिलाने की व्यवस्था नहीं हो पाई है।


दम्पति की बात सुनकर सब इंस्पेक्टर अंजना धुर्वे की दिनभर की ड्यूटी की थकान अचानक गायब हो गई और मा की ममता जाग उठी। उन्होंने तत्काल अपने स्टाफ से  निकटतम डेयरी से दूध की व्यस्था की और स्वयं ही दंपत्ति  के साथ बछड़े को देखने पहुंच गई।  उन्होंने  नवजात बछड़े को अपने हाथो से बॉटल से दूध पिलाया जिस से बछड़े की नाजुक हालात में सुधार आया।  उन्होंने बछड़े की देखभाल के लिए उक्त दम्पति की स्वेच्छा से बछड़े को उनके सुपुर्द कर दिया। मानव सेवा के अनेक उदाहरण इस आपातकालीन समय में देखने को मिलते है लेकिन मूक जीव को नया जीवन देने का  जो उदाहरण  सब इंस्पेक्टर अंजना धुर्वे ने पेश किया है वो निश्चित ही सभी के लिए मिसाल बनेगा।
-0-